


कश्यप सन्देश।लखनऊ से तमिलनाडु, कोयंबटूर तीर्थ यात्रा भ्रमण पर पहुंचे सेवानिवृत्त डीआईजी (उप महानिरीक्षक) शिव प्रसाद उपाध्याय जी का वहां के उद्योगपतियों एवं सामाजिक बंधुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें फूल मालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
श्री उपाध्याय ने सभी साथियों से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके आत्मीय स्वागत के लिए आभार प्रकट किया। इस विशेष अवसर पर मानेश्वर सिंह, डी.के. दुबे, सुभाष चंद तिवारी, एस.के. मिश्रा, सुभाष चंद्र साहनी, नीतीश कुमार साहनी, दिनेश दूबे, पवन शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।