कश्यप सन्देश

23 February 2025

ट्रेंडिंग

एटा में 19 जनवरी को मत्स्य किसान सम्मेलन का उद्घाटन करेगीं महिला आयोग की सदस्य कंचन कश्यप

एटा। आगामी19जनवरी दिन रविवार को एटा महोत्सव के पंडाल में दोपहर लगभग 12 बजे प्रधानमन्त्री मत्स्य संपदा योजना के

अन्तर्गत प्रस्तावित मत्स्य किसान सम्मेलन का भव्य शुभारम्भ राज्य महिला आयोग उत्तराखंड सरकार की सदस्य कंचन कश्यप के द्वारा किया जाएगा जिसमें उत्तर प्रदेश के कई जिलों के मत्स्य पालक सैकडों की संख्या में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक राकेश कश्यप जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी ने बताया कि मत्स्य किसान सम्मेलन के माध्यम से उत्तर प्रदेश में डा. संजय कुमार निषाद कैबिनेट मंत्री मत्स्य उत्तर प्रदेश सरकार के नेत्रत्व में मत्स्य क्रांति का अलख जगाने हेतु जिले के आला अधिकारियों के साथ ही प्रखर वक्ता के तौर पर उपनिदेशक मत्स्य अलीगढ मडंल राजेन्द्र सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य आरके श्रीवास्तव, उत्तराखंड के प्रख्यात कवि गोविन्द कश्यप ‘वीरा’, कश्यप निषाद सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. सुरेन्द्र कश्यप, प्रदेश सगंठन महामंत्री अखिल भारतीय सनातन परिषद राजू आर्य, निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव रामपाल सिंह कश्यप, शिक्षाविद् स्वागत पचौरी, मानव हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णगोपाल सिंह कश्यप सहित क्षेत्रीय वक्ता मत्स्य पालकों को संबोधन कर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के विषय में विस्तृत जानकारी देकर लोगों को मत्स्य पालन के रोजगार से जुडने के लिए प्रेरणा देंगे। कार्यक्रम का संचालन शायर कशिश एटवी द्वारा किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top