कश्यप सन्देश

13 March 2025

ट्रेंडिंग

झरेखापुर मण्डल में संगठनात्मक चुनाव कार्यशाला का आयोजन

झरेखापुर ( कश्यप सन्देश मनीष धुरिया सीतापुर)। विधान सभा हरगांव के झरेखापुर मंडल मे विद्यादीप स्कूल मे सक्रिय सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव को लेकर झरेखापुर मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह की अध्यक्षता मे कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला मे भाजपा संगठन के जिला चुनाव अधिकारी नागेन्द्र गुप्ता व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने हरगांव जाते समय कार्यशाला मे पहुंचकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।मंडल चुनाव अधिकारी वीरेन्द्र पुरी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को संगठनात्मक चुनाव के बारे मे विस्तार से बताया। बैठक मे पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता,पूर्व मण्डल अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह,रोहित मिश्रा, रामसेवक सिंह,भाजपा नेता अनुज शुक्ला, श्रवण वर्मा,पंकज पांडेय,पप्पू सिंह,आलोक सिंह सहित सभी मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top