कश्यप सन्देश

18 October 2024

ट्रेंडिंग

सरिता निषाद ने जीता गोल्ड मेडल, प्रदेश स्तर के लिए किया स्थान सुरक्षित
बिहार में जहरीली शराब कांड से दहशत, सीवान और छपरा में अब तक 25 लोगों की मौत
मैं निषाद हूँ :लालू प्रसाद बिंद( पूर्वांचल महासचिव )
महार महरा: एक गौरवशाली संबोधन :बाबू बलदेव सिंह गौर की कलम से
रीवा के ग्राम रहठ में केवट समाज के घरों पर प्रशासन का बुलडोजर, न्याय की मांग

गांधी: देश की पहचान:कवि राम सिंह कश्यप की कलम से

भारत के लिए आज़ादी का वरदान है गांधी,
सच पूछो तो इस देश की पहचान है गांधी।

बंदूक से ज्यादा दहशत थी,कमजोर सी दिखती लाठी में,
फौलाद से ज्यादा ताकत थी,उस दुबली-पतली काठी में।

सत्य, अहिंसा, न्याय, धर्म की शान है गांधी,
सच पूछो तो इस देश की पहचान है गांधी।

ना पद की चिंता, चाह करी,ना वैभव का व्यापार किया,
शोषित, पीड़ित, निर्धन, दलित,मानवता से ही प्यार किया।

सेवा, समता, शांति, प्रेम का ज्ञान है गांधी,
सच पूछो तो इस देश की पहचान है गांधी।

खुशहाल हो हर भारतवासी,ना जाति धर्म के दंगे हो,
ना हो लाचार बेकारी,बच्चे भी ना भूखे नंगे हो।

कर रहा मौन होकर भी,यह ऐलान गांधी है,
सच पूछो तो इस देश की पहचान गांधी है।

आओ मिलकर निर्माण करें,गांधी के सपनों का भारत,
जहां भाईचारा ही पनपे,मिट जाए द्वेष नफरत।

जिसे मृत्यु भी नहीं मिटा पाई,वह प्राण है गांधी,
सच पूछो तो इस भारत देश की पहचान है गांधी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top