तमिलनाडु में चार महीने में कुत्ते के काटने के मामले बढ़कर 2.63 लाख हो गए हैं। इस दौरान 17 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी तमिलनाडु सरकार ने दी है।
जनवरी और फरवरी में कुत्ते के काटने के 62,000 मामले सामने आए, लेकिन मार्च में यह संख्या बढ़कर 71,000 हो गई। अप्रैल में यह संख्या थोड़ी कम होकर 68,000 पर आ गई।
इस साल चार महीने में ही कुत्ते के काटने से हुई मौतों की संख्या पिछले साल की मौतों का आधा है। तमिलनाडु सरकार ने कुत्ते के काटने के मामलों को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।