गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में भाजपा कार्यालय के बाहर सुंदरकांड का पाठ करने जा रहे विपक्षी दल के नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा घसीटकर हिरासत में लिए जाने के बाद देश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार पर दमनकारी नीतियां अपनाने और पुलिस तंत्र का दुरुपयोग करने का सीधा आरोप लगाया है।

विपक्ष का कहना है कि भाजपा खुद को धर्म का एकमात्र ठेकेदार समझती है, लेकिन जब कोई अन्य दल शांतिपूर्ण तरीके से भगवान की आराधना या विरोध दर्ज कराना चाहता है, तो उसे राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था का हवाला देकर रोक दिया जाता है। हिरासत में लिए जाने के बावजूद पुलिस वैन के भीतर ही सुंदरकांड का पाठ करने वाले नेताओं ने कहा कि भाजपा का यह रवैया उसकी 'वैचारिक कायरता' और 'अहंकार' को दर्शाता है। लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को इस तरह दबाने की कोशिशें देश को तानाशाही की तरफ ले जा रही हैं।