बिहार निषाद संघ द्वारा पूर्व अध्यक्ष रहे स्व. हरेंद्र प्रसाद निषाद जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर दिनांक 5 जुलाई 2026 (रविवार) को आई० एम० ए० हाल, गाँधी मैदान, पटना में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार के मंत्री रमा निषाद और पूर्व मंत्री हरि सहनी जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर स्व. हरेंद्र प्रसाद निषाद जी की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई, जिसमें बिहार के लगभग सभी जिलों से लोग उपस्थित हुए। बिहार निषाद संघ के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनमें प्रधान महासचिव धीरेंद्र निषाद, प्रदेश महासचिव सह कोषाध्यक्ष धनंजय कुमार निषाद, बिहार राज्य मछुआरा आयोग के सदस्य राजकुमार सहनी, अरविंद निषाद, सुरेश सिंह निषाद, प्रो. अनिल कुमार सहनी, केदार सिंह, विश्वास प्रसाद चौधरी अधिवक्ता, केस नाथ चौधरी, श्रवण सहनी, योगेंद्र सहनी, सुनीता बिंद आदि प्रमुख रहे।

सभी ने स्वर्गीय हरेंद्र बाबू के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। सभी ने स्वर्गीय हरेंद्र बाबू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए संकल्प लिए और उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया। साथ ही उनके सपनों को साकार करने के लिए भी संकल्प लिया गया।

इस मौके पर संघ के प्रदेश महासचिव अखिलेश कुमार चौधरी, राम जतन चौधरी, जितेंद्र निषाद, सतीश कुमार निषाद, जिबोधन महतो, रघुनाथ महतो, मेघनाथ सहनी, मनोज कुमार चौधरी, सरदार अभिमन्यु सिंह, संतोष कुमार, योगेंद्र कुमार अधिवक्ता, महंत मुखिया, नरेश सिंह निषाद, प्रो. मिथिलेश निषाद, लवली सिंह निषाद, विजय कुमार सहनी, नागेंद्र साहनी, सुनील चौधरी, रघुनाथ गांधी, रविंद्र सिंह, शैलेंद्र कुमार अधिवक्ता, सुरेश कुमार निषाद, कैलाश महतो, ऋषिराज चौधरी, नंदकिशोर साहनी आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्व. हरेंद्र प्रसाद निषाद जी के जीवन और उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। उनके परिवार के सदस्यों और संघ के वरिष्ठ नेताओं ने उनकी याद में भावपूर्ण शब्द कहे।