
बिहार सरकार की पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद ने निषाद समाज से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने निषाद बाहुल्य क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया।

बिहार निषाद संघ द्वारा स्व. हरेंद्र प्रसाद निषाद जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार के मंत्री रमा निषाद ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हरि सहनी जी भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित हुई, जिसमें कड़े इंतजामों से कदाचार की कोशिशें थम गईं। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

बिहार में मानसून की सुस्त चाल के कारण मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। 28 जून से बिहार में झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा और लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिलेगी।

वैशाली जिले में पत्रकार मनीष कुमार सिंह के घर पुलिस पहुंचने की घटना को लेकर विवाद हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट में दावा किया गया है कि डीएम कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ी खबर प्रकाशित करने के बाद पुलिस पहुंची।