कश्यप सन्देश

19 October 2024

ट्रेंडिंग

सरिता निषाद ने जीता गोल्ड मेडल, प्रदेश स्तर के लिए किया स्थान सुरक्षित
बिहार में जहरीली शराब कांड से दहशत, सीवान और छपरा में अब तक 25 लोगों की मौत
मैं निषाद हूँ :लालू प्रसाद बिंद( पूर्वांचल महासचिव )
महार महरा: एक गौरवशाली संबोधन :बाबू बलदेव सिंह गौर की कलम से
रीवा के ग्राम रहठ में केवट समाज के घरों पर प्रशासन का बुलडोजर, न्याय की मांग

सरकार की नई योजना से मछुआ समुदाय के असली हकदारों के साथ धोखा- पूर्व राज्य मंत्री पन्नालाल कश्यप

कानपुर उत्तर प्रदेश में लागू मत्स्य संपदा की इस नई योजना के तहत मछुआ समुदाय के लोगों के असली हकदरों के साथ धोखा हो रहा है यह बात पूर्व राज्यमंत्री पन्नालाल कश्यप ने कही और मछुआ समुदाय के पोर्टल के संचालन को लेकर गहरी आपत्ति जताई है। कश्यप संदेश को दिए गए साक्षात्कार में वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व राज्य मंत्री पन्नालाल कश्यप ने कहा कि सरकार की इस नई योजना के तहत सभी वर्गों को सम्मिलित कर मछुआ समुदाय के असली हकदारों के साथ धोखा किया जा रहा है। उन्होंने इसे सरकार की दमनकारी नीति का हिस्सा बताया और इसका कड़ा विरोध करने की बात कही।

कश्यप का कहना है कि इस योजना के माध्यम से मछुआ समुदाय के तालाब, झीलें और नदियों पर नियंत्रण करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनकी आजीविका पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल केवल एक दिखावा है और इससे मछुआ समुदाय की वास्तविक समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। इसके बजाय, इसमें अन्य वर्गों को जोड़कर मछुआ समुदाय की संपत्तियों को हथियाने का प्रयास किया जा रहा है।

कश्यप ने मछुआ समुदाय से आग्रह किया कि वे अहिंसात्मक तरीकों से इस योजना का विरोध दर्ज कराएं और अपने अधिकारों की रक्षा करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के सभी मछुआ वर्गों को एकजुट होकर इस योजना के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, ताकि उनकी नदियों, झीलों और तालाबों पर बाहरी हस्तक्षेप को रोका जा सके।
अंत में, कश्यप ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा और इसका उद्देश्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जनजागरण करना है, ताकि मछुआ समुदाय को उनका सही हक दिलाया जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top